
संसद में आज भारत का बजट पेश किया जा रहा है। इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने ओडिशा के लिए कई घोषणाएं की हैं, जिसमें माइनिंग कॉरिडोर और रेयर अर्थ मैग्नेट कॉरिडोर शामिल हैं।
वित्त मंत्री ने बताया कि ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रेयर अर्थ के लिए स्पेशल कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसका नाम रेयर अर्थ मैग्नेट कॉरिडोर होगा।
इससे रेयर अर्थ मेटल पर भारत की निर्भरता दूसरे देशों पर कम होगी। चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा रेयर अर्थ भंडार है।
ऐसे में इस कदम से चीन की दादागिरी खत्म होगी। 2025 में रेअर परमानेंट मैग्नेट स्कीम शुरू की गई थी। इसमें आगे बढ़ते हुए खनिज संपन्न राज्यों की मदद की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने ओडिशा, केरल और छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। जिसके अंतर्गत खनिज तत्वों की खोज और खुदाई के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने का काम किया जाएगा।





