उत्तराखंडराज्य

केदारनाथ धाम में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा

केदारनाथ धाम में रविवार को एक तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान मरीज को त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देते हुए यात्री को विवेकानंद हॉस्पिटल, केदारनाथ पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण व प्राथमिक उपचार के बाद यात्री बिहार निवासी राम प्रकाश यादव (66) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद यात्री को हेलीकॉप्टर के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स, ऋषिकेश उपचार के लिए भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button