अध्यात्म

क्या आपकी भी कुंडली में बुध है कमजोर? 

बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में बुध मजबूत होता है, तो उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं, लेकिन बुध कमजोर होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामान करना पड़ सकता है।

अगर आपके भी बनते काम बिगड़ रहे हैं, तो इसकी वजह कुंडली में बुध कमजोर हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुंडली में बुध को मजबूत करने के लिए उपायों का उल्लेख किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि बुध को मजबूत करने के चमत्कारी उपाय।

करें ये उपाय
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि कुंडली में बुध कमजोर है, तो ऐसे में बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना करें। देसी घी का दीपक जलाएं। प्रभु को दूर्वा अर्पित करें। आरती करने के बाद ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जप करें। लड्डू या मोदक का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है। गणपति बप्पा की कृपा जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

इन चीजों का करें दान
सनातन धर्म में बुधवार के दिन दान करने का भी विशेष महत्त्व है। इस दिन पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में हरी मूंग की दाल, हरी सब्जियां या हरे कपड़ों का दान करें, क्योंकि भगवान गणेश को हरा रंग प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से बुध मजबूत होता है और जीवन में सफलता प्राप्त होगी।

इसके अलावा बुध को मजबूत करने के लिए गाय की सेवा और ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का जप 108 बार जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

तुलसी पूजन से होगी धन की प्राप्ति
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोजाना उसकी पूजा-अर्चना करें। देसी घी दीपक जलाकर मां तुलसी की आरती करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

बुध कमजोर होने के लक्षण
कुंडली में बुध कमजोर होने पर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
कारोबार में नुकसान हो सकता है।
हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
ऑफिस में बॉस से अनबन होना।
रिश्तों में खटास आना।

Related Articles

Back to top button