खाना -खजाना

क्या आपको भी आलू का पराठा बनाना लगता है झंझट का काम

आलू का पराठा नाश्ते से लेकर लंच और यहां तक की डिनर का बेहतरीन ऑप्शन है। सबसे अच्छी बात कि ये बच्चों से लेकर बड़ों तक का पसंदीदा ऑप्शन है। हालांकि आलू के पराठे बनाना बाएं हाथ का खेल नहीं। कई बार इसे बनाना एक टास्क लगने लगता है तो अगर आपको भी आलू के पराठे बनाना लगता है मुश्किल काम तो ट्राई करें ये तरीका।

आलू पराठा खाने में तो मजेदार लगता है, लेकिन इसे बनाना इतना भी आसान नहीं होता। आटे में आलू की स्टफिंग करने के बाद कई बार पराठे को बेलते समय वो फट जाते हैं और इसके बाद तो उन्हें बनाना एक ही टास्क हो जाता है। वैसे हर बार गलती आपकी नहीं होती, कई बार आलू की क्वॉलिटी के चलते भी पराठे सही तरीके से नहीं बन पाते। दादी- नानी मां की राय है कि आलू के पराठे बनाने वक्त आटे को नरम गूंथने से उन्हें बनाना आसान हो जाता है, लेकिन कभी- कभार ये फंडा भी काम नहीं करता। ऐसे में आज हम आपके साथ एक ऐसा तरीका शेयर करने वाले हैं जिनमें कैसा भी आलू और आटा हो, पराठे बनेंगे एकदम परफेक्ट।

बिना झंझट ऐसे बनाएं आलू के पराठे

सामग्री- 2 उबले छीले हुए आलू, 1 मीडियम साइज प्याज कटा हुआ, 1 चम्मच चिली फ्लेक्स, 1 टेबलस्पून कटा लहसुन, स्वादानुसार नमक, 2 टेबलस्पून ताजी हरी धनिया कटी हुई, 1 कप आटा, पानी आवश्यकतानुसार, तेल या घी पराठे सेंकने के लिए

पराठे बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल या बर्तन में उबले और मैश किए हुए आलू डालें।
  • इसमें प्याज, चिली फ्लेक्स, हरी धनिया, लहसुन, नमक, चाट मसाला मिक्स करें।
  • अब इसमें आटा डालें और धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें।
  • घोल को अच्छे से कुछ देर फेंट लें।
  • नॉन स्टिक तवे को गर्म होने के लिए रख दें।
  • अब घोल को बड़े चम्मच की मदद से तवे पर डालें और फैला दें।
  • अलट- पलट कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
  • पराठे बनाने के लिए तेल या घी जो आपको पसंद हो, उसका इस्तेमाल करें।

यकीन मानिए ये आलू पराठा बनाने में तो आसान है ही, साथ ही स्वाद में भी लाजवाब होता है। अगली बार जब भी आलू का पराठा खाने का दिल करें, ट्राई करें ये तरीका।

Related Articles

Back to top button