क्लाइमैक्स में खून के प्यासे ‘मेजर इकबाल’ और ‘हमजा’ का दिखा ब्रोमांस

‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार बिजनेस कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में कई सीन्स ऐसे हैं, जिन्हें देखकर सिनेमाघरों में तालियां और सीटियां बज रही हैं। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ में एक सीन ऐसा भी है, जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए।
यह सीन है फिल्म का क्लाइमैक्स, जिसमें हमजा अली और मेजर इकबाल के बीच जबरदस्त फाइट सीन फिल्माया गया है। फिल्म में एक-दूसरे का खून बहाने वाले ‘हमजा और इकबाल’ की अब बिहाइंड द सीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
सेट पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे अर्जुन-रणवीर
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के सेट से वायरल हो रही इन तस्वीरों को खुद अर्जुन रामपाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो रील शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती करियर से लेकर ‘धुरंधर 2’ को मिली सक्सेस तक के लिए ऑडियंस को धन्यवाद दिया है। अर्जुन रामपाल के कैप्शन ने तो लोगों का ध्यान खींचा ही, लेकिन इन सबके बीच ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमेक्स सेट से जिस तरह रणवीर और अर्जुन का ब्रोमांस दिख रहा है, वह फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
अर्जुन रामपाल ने अपनी जर्नी बताते हुए कैप्शन में लिखा, “बचपन में काउबॉय (Cowboy) का खेल खेलने से लेकर, मेरी फर्स्ट फिल्म ‘मोक्ष’ मिलने और ‘धुरंधर’ की सफलता तक, मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मेरे इस सफर का हिस्सा रहे हैं। मैं अपनी फैन फैमिली (Fan Family) का शुक्रिया करता हूं, जो इतने सालों तक मेरे साथ रही है। ‘धुरंधर’ के परिवार और मेरे ‘बब्बर शेर’ का भी मैं धन्यवाद करता हूं, क्योंकि वे हमेशा मेरे पिलर बने रहे हैं। इस वक्त मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। धैर्य, लगन और जुनून हमेशा अपने अंदर रखें, सपने सच होते हैं। धुरंधर: द रिवेंज में शाश्वत का म्यूजिक मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। एक्शन टीम भी बहुत धमाकेदार है, सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।”
धुरंधर 2 में यूजर्स को पसंद आई एक्टिंग
अर्जुन रामपाल के इस हार्टफेल्ट पोस्ट को देखने के बाद फैंस उस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “‘धुरंधर: द रिवेंज’ में हमें आपकी एक्टिंग बहुत पसंद आई।” दूसरे यूजर ने लिखा, “वाह! प्लीज आप धुरंधर 2 के बिहाइंड द सीन्स की और भी फोटोज शेयर करो।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “हमजा और मेजर इकबाल का ब्रोमांस? मेजर इकबाल आप अपने पिता की ना सुनें, बतौर एक्टर आप हम सबके लिए एक ब्लेसिंग हैं, हमें आपको स्क्रीन पर देखकर बहुत मजा आता है।” बता दें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में मेजर इकबाल बनकर अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह को क्लाइमेक्स सीन में कड़ी टक्कर देते हुए नजर आए हैं।

