खाना -खजाना

गणेश चतुर्थी पर चॉकलेट मोदक से करें गणपति जी का स्वागत

गणेश उत्सव में मोदक का जिक्र ना हो ऐसा ताे हो नहीं सकता। अगर आप भी अपने घर गणपति ला रहे हैं तो उनका मन पसंद मोदक भोग जरूर चढ़ाएं। ऐसे में चॉकलेट फ्लेवर का मोदक बना सकते हैं जो बप्पा के साथ- साथ बच्चों को भी बेहद पसंद आएगा। तो चलिए जानते हैं चॉकलेट मोदक बनाने की आसान सी रेसिपी

सामग्री
डॉर्क चॉकलेट – 250 ग्राम
नारियल का बुरादा – 100 ग्राम
बादाम – 2 चम्मच (कटे हुए)
काजू – 2 चम्मच (कटे हुए)
पिस्ता – 2 चम्मच (कटा हुआ)
कंडेस्ड मिल्क – 50 ग्राम
घी – 1 चम्मच

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले डॉर्क चॉकलेट को एक बर्तन में डालकर पिघला लें।
  2. चॉकलेट को पिघलाने के लिए एक पैन में पानी डालकर ऊपर से कटोरी में चॉकलेट डालकर रख दें।
  3. इसके बाद पैन में घी, काजू, बादाम, पिस्ता, नारियल का बुरादा डालकर कुछ देर के लिए भूनें।
  4. फिर इसमें कंडेस्ड मिल्कर मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण बना लें।
  5. मिश्रण में पिघली हुई चॉकलेट मिलाएं और कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
  6. तैयार मिश्रण से लोईयां बनाएं और मोदक वाले सांचे में डालकर दबा दें।
  7. ऐसे ही बचे हुए मिश्रण की लोईयां बनाकर मोदक तैयार कर लें।
  8. आपके चॉकलेट मोदक बनकर तैयार है। बप्पा को इसका भोग लगाएं।

Related Articles

Back to top button