खाना -खजाना

गणेश जी के लिए घर पर तैयार करें बेसन के लड्डू

दीपावली का पर्व आने वाला है। इस वर्ष 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली मनाई जा रही है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। गणेश जी की पूजा के लिए उनका प्रिय भोग अर्पित करें। घर पर खुद से भोग तैयार कर सकते हैं।इस भोग में बेसन के लड्डू का अपना ही विशेष महत्व होता है। गणपति जी को बेसन के लड्डू प्रिय माने जाते हैं। मान्यता है कि दीपावली पर अगर गणपति को सच्चे मन से बेसन लड्डू का भोग लगाया जाए तो घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

घर पर बेसन के लड्डू बनाना आसान होता है। ऐसी विधि अपनाएं ताकि कई दिनों तक बेसन के लड्डू सुरक्षित रह सके। अगर आप दिवाली के दिनों में कामों की अधिकता के कारण भोग की तैयारी भूल जाती हैं, तो इस बार बेसन के लड्डू बनाकर सुरक्षित रख लीजिए।

बेसन के लड्डू के लिए सामग्री

दो कप बेसन, एक कप घी, एक कप पिसी शक्कर या बूरा, आधा चम्मच इलायची पाउडर, स्वादानुसार काजू बादाम एकत्र कर लें।

बेसन के लड्डू बनाने की विधि

स्टेप 1- सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें बेसन डालें।

स्टेप 2- धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें जब तक बेसन का रंग सुनहरा न हो जाए और खुशबू आने लगे।

स्टेप 3- अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।

स्टेप 4- जब बेसन हल्का ठंडा हो जाए, तब उसमें बूरा और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 5- अब हथेलियों से लड्डू बनाएं और ऊपर से मेवा लगाकर सजाएं।

लड्डू को ताजा कैसे बनाए रखें?

लड्डुओं को एयरटाइट डिब्बे में रखकर ठंडी, सूखी जगह पर रखें।

घी की मात्रा थोड़ी अधिक रखने से लड्डू ज्यादा दिन तक नरम बने रहते हैं।

ये लड्डू 10–15 दिन तक आसानी से सुरक्षित रखे जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button