खाना -खजाना

गर्मियों में परफेक्ट लंच है मैंगों पराठा, इस सिंपल रेसिपी से आप भी बनाकर खाएं

सामग्री :

  • आटा- 2 कप
  • मैंगो पल्प- आधा कप
  • चिडवा- 1 कप
  • घी- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

विधि :

  • आम का पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में आटा लेना है।
  • इसके बाद इसमें मैंगो पल्प, नमक और घी मिलाकर आटा गूंद लेना है।
  • फिर गूंदे हुए इस आटे को चार हिस्सों में बांट लीजिए और सूखे आटे क मदद लेते हुए इनकी रोटी तैयार कर लीजिए।
  • अब इसके साइज में चिड़वा लगाएं और इसे लंबे साइज में मोड़ लें।
  • इसके लिए आपको इन्हें साइड से मोड़ना है और फिर दोबारा बेल लेना है।
  • अब गैस की फ्लेम मीडियम होने पर इस पराठे को दोनों साइड से घी लगाकर सेंक लेना है।
  • बस तैयार है आपका मैंगो पराठा। आप चाहें, तो इसे गर्मागर्म खाएं या फिर ठंडे-ठंडे आम रस के साथ इसका लुत्फ उठाएं।

Related Articles

Back to top button