राज्यहरियाणा

गुहला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव प्रचार किया तेज

चुनावी दौर के बीच छोटे से लेकर बड़े नेता तक सभी वोट मांगने के लिए लोगों की दहलीज पर दस्तक दे रहे हैं। इसी कड़ी में कैथल जिले के गुहला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर भी अपने चुनावी प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए है। हलके के लोग उनके द्वारा करवाए गए कार्यों की प्रशंसा आज भी करते हैं। लोग भाजपा की नीतियों से तो प्रभावित है ही साथ में लोकल विधायक रह चुके कुलवंत बाजीगर के भी फैन है।

लोगों का कहना है कि कुलवंत बाजीगर एक ऐसा नेता है जो रात को 12 बजे भी जनता की सेवा में लगा रहता है, जितने इन्होंने काम करवाए हैं आज तक किसी विधायक ने नहीं करवाए और ना ही कोई करवा सकता है। इसीलिए हलके के लोगों ने भी मन बनाया हुआ है कि अबकी बार दूसरी बार कुलांत बाजीगर को विधायक बनकर हल्के का चौमुखी विकास करवाएंगे।

कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वह कांग्रेसी नेता की तरह झूठ नहीं बोलते। उन्होंने सदा साफ सुथरी राजनीति की है, जब लोगों ने पिछली बार उनको जीतकर विधानसभा भेजा था, उस समय गुहला हल्का बहुत पिछड़ा हुआ था, लेकिन प्रदेश व केंद्र में मोदी सरकार थी, इसीलिए उन्होंने हल्के को चमकाने के लिए करोड़ों रुपए की सौगात एक-एक गांव में देकर उनको चमकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोग आज भी उनके द्वारा करवाए गए कामों को याद करते हैं तथा दूसरे नेताओं को इसका उदाहरण देते हैं। इसीलिए अबकी बार भी लोगों ने मन बना लिया है कि वह फिर से कुलवंत बाजीगर को अपना विधायक बनाएंगे। लोग कहते हैं कि फिर से वही, जो है सही।

Related Articles

Back to top button