राज्यहरियाणा

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम सैनी के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर खबर सामने आ रही है। यहां के कई प्रमुख स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दफ्तर (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा संदेश एक ईमेल के जरिए भेजा गया है, जिसके बाद से पूरे प्रशासनिक और सुरक्षा अमले में हड़कंप मच गया है।

छुट्टियों के बाद आज ही खुले थे स्कूल
गौरतलब है कि चंडीगढ़ के स्कूल आज ही गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद दोबारा खुले थे। बच्चे अभी अपनी कक्षाओं में पहुंचे ही थे कि इस धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए। सूचना मिलते ही प्रभावित स्कूलों में सुरक्षा प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हाई अलर्ट पर
धमकी भरा मेल मिलने के तुरंत बाद चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई हैचंडीगढ़ पुलिस की विशेष टीमें, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की मदद से चिन्हित स्कूलों और मुख्यमंत्री कार्यालय के आसपास गहन चेकिंग अभियान चला रही हैं।

Related Articles

Back to top button