चांदी में आई भयंकर गिरावट, सोना भी हुआ कम

21 नवंबर, शुक्रवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 9.40 के करीब एक किलो चांदी में 2062 रुपये की गिरावट है। वहीं सोना इस समय 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिर चुका है।
सबसे पहले जानते हैं कि देश भर में सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा है?
कितनी है सोने की कीमत?
सुबह 9.40 के करीब एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 122,425 रुपये चल रही है। इसमें अभी 302 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 122,251 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,546 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कितनी है चांदी की कीमत?
एमसीएक्स में सुबह 9.40 के लगभग 1 किलो चांदी का भाव 152,338 रुपये चल रहा है। इसमें 1813 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 150,848 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 153,750 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में कितनी है कीमत?
शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹122,540 ₹152,220
जयपुर ₹122,590 ₹152,280
कानपुर ₹122,640 ₹152,340
लखनऊ ₹122,620 ₹152,310
भोपाल ₹122,710 ₹152,440
इंदौर ₹122,710 ₹152,440
चंडीगढ़ ₹122,580 ₹152,280
रायपुर ₹122,540 ₹152,210
24,22 और 18 कैरेट का दाम
शहर 24 कैरेट का दाम 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
पटना ₹122,540 ₹112,328 ₹91,905
जयपुर ₹122,590 ₹112,374 ₹91,942
कानपुर ₹122,640 ₹112,420 ₹91,980
लखनऊ ₹122,620 ₹112,401 ₹91,965
भोपाल ₹122,710 ₹112,484 ₹92,032.5
इंदौर ₹122,710 ₹112,484 ₹92,032.5
चंडीगढ़ ₹122,580 ₹112,365 ₹91,935
रायपुर ₹122,540 ₹112,328 ₹91,905
कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना?
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना और रायपुर में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,540 रुपये है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 122,710 रुपये है।
कहां मिल रही है सबसे सस्ती चांदी?
ऊपर दी गई टेबल के मुताबिक रायपुर में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 152,210 रुपये है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 152,440 रुपये में मिल रही है।




