अन्तर्राष्ट्रीय

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुआ हमला, हालत बेहद गंभीर, गिरफ्तार हुआ हमलावर 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Firing on Shinzo Abe) पर बड़ा हमला हुआ है। शिंजो आबे को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि ये हमला उस वक्त हुआ जब आबे भाषण दे रहे थे। इस हमले में आबे बुरी तरह घायल हो गए हैं। आबे की हालत अभी गंभीर है। स्थानीय मीडिया ने पूर्व पीएम पर हमले की पुष्टि की है।

NHK वर्ल्ड न्यूज ने बताया कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान आबे पर हमला हुआ है। गोलीबारी में वो घायल हो गए हैं। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। उनकी स्थिति बहुत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटनास्थल पर गोली की आवाज सुनी गई है। मोके पर मौजूद एनएचके के रिपोर्टर ने बताया है कि उसने गोली चलने की आवाज सुनी। गोली लगने के बाद आबे को खून से लथपथ देखा।

इस हमले के बाद शिंजो आबे को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आबे पर हमला क्यों हुआ इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

समाचार एजेंसी एपी ने बताया कि जापान में अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि आबे अस्पताल ले जाते समय उनकी सांस नहीं चल रही थी। आबे की दिल की धड़कनें भी रुक गई थी।

jagran

शिंजो आबे का कार्यकाल

शिंजो आबे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ष 2012 से वहां की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। आबे वर्ष 2006 से 2007 तक एक साल के लिए जापान के प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद वे फिर 2012 से 2020 तक प्रधानमंत्री चुने गए।

Related Articles

Back to top button