राज्यहरियाणा

जींद में इस हालत में मिला युवक का शव, घर के बाहर घूमने के लिए निकला था मृतक

हरियाणा के जींद जिले में शुक्रवार देर शाम को युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी। मृतक का शव खाली प्लाट में मिला और गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया।

जानकारी के अनुसार सफीदों क्षेत्र के गांव मल्लार गांव का 30 वर्षीय बलराम पुत्र सुभाष होली के दिन शाम को घर से बाहर घूमने निकला था। देर शाम तक बलराम घर नहीं लौटा तो परिवार वाले ढूंढने निकले। बलराम के ही खाली प्लॉट में लहुलुहान हालत में बलराम का शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। बलराम की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था।

मृतक बलराम के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले को रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button