झारखंडराज्य

 झारखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट;

झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात के चलते अब लोगों को परेशानी शुरू हो गई है। कई जगह लोगों की जान भी चली गई। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में अभी मानसून सक्रिय रहेगा। इसके तहत आज 6 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। लोगों से खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं तेज आंधी से कुछ जगहों पर नुकसान की संभावना है।

झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के डाल्टनगंज, रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो में भारी बारिश के आसार हैं। इस भारी बारिश में सबसे अधिक बुरा हाल जमशेदपुर का है। जमशेदपुर में कई जगह जल जमाव की समस्या सामने आ रही है। वहीं आकाशीय बिजली के चलते लोगों के घर के बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं।

लोहरदगा में बारिश से हो रही परेशानी
लोहरदगा में बारिश से बुरा हाल हो गया। शहर के कई वार्ड क्षेत्र की नालियां जाम पड़ी हुई है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बारिश के बाद ग्रामीण सड़कों का एक बार फिर बुरा हाल हो गया है।

लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती किस्को, पेशरार, कुडू, सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में बारिश से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कच्ची सड़कें चलने लायक नहीं रह गई है। मजबूरी में ग्रामीण सड़क पर चल रहे हैं। लोहरदगा के जंगली-पहाड़ी क्षेत्र के कई सड़कों का हाल काफी ज्यादा बुरा हो गया है।

धान रोपनी में मिल रही मदद
वहीं किसानों के लिए यह बारिश बहुत ही मददगार साबित हो रही है। धान रोपने में पानी की जरूरत पूरी हो रही है। किसान तेजी से धान रोपनी में लग गए हैं।

Related Articles

Back to top button