
झारखंड में शीतलहर चलने की वजह से ठंड का तांडव शुरु हो चुका है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया है।
इन छह जिलों में शीतलहर की चेतावनी
पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और अगले कुछ दिनों में इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं ठंड ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। लोग ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े पहन रहे है।
गुमला में पारा 8.5 डिग्री
बता दें कि राज्य में सबसे कम तापमान गुमला का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि कोडरमा, गढ़वा और चतरा में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।




