कारोबार

डिजिलॉकर में शेयर और म्यूचुअल फंड डॉक्यूमेंट कैसे करें सेव

1 अप्रैल से निवेशक Digilocker का फायदा उठा सकते हैं। इसके तहत आपके म्यूचुअल फंड और शेयर्स की जानकारी सुरक्षित रहेगी। वहीं नॉमिनी भी इसका एक्सेस कर पाएंगे। सेबी (एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) और Digilocker (डिजिलॉकर) ने मिलकर इसकी पहल की है। डिजिलॉकर से मिलने वाले फायदों के बारे में जानने से पहले जानते हैं, डिजिलॉकर क्या है।

क्या है डिजिलॉकर ?

डिजिलॉकर एक सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसमें आपके डॉक्यूमेंट या महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रहती है। इस जानकारी को आप कभी भी एक्सेस कर सकते हैं। शेयर बाजार नियंत्रित करने वाली सेबी ने इसे निवेशकों के लिए भी शुरू करने का फैसला किया है।

1 अप्रैल से निवेशक डिजिलॉकर का फायदा उठा सकते हैं। इसमें निवेश अपने डिमैट खाते से जुड़ी डिटेल्स स्टोर कर सकते हैं। वहीं इसे कभी भी एक्सेस किया जा सकता है। इसके साथ ही नॉमिनी को भी डिजिलॉकर के जरिए एक्सेस दिया जाता है।

इसके साथ ही निवेशक सीएएस (Consolidated Account Statement) भी चेक कर सकते हैं।

डिजिलॉकर से मिलेंगे क्या-क्या फायदे?

डॉक्यूमेंट और डेटा रहेगा सुरक्षित

डिजिलॉकर को खास तौर पर डेटा सुरक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए निवेशक डीमैट और म्यूचुअल फंड की जानकारी और डॉक्यूमेंट को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। वहीं इसमें आपका डेटा भी सुरक्षित रहता है।

नॉमिनी से जुड़े फायदे
बैंक से लेकर शेयर बाजार के निवेश के लिए नॉमिनी को चुना जाता है। डिजिलॉकर के जरिए आपको नॉमिनी चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं निवेशक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को सूचित किया जाता है। इसके साथ ही नॉमिनी डिजिलॉकर के जरिए निवेश की जानकारी आसानी से एक्सेस कर पाएंगे।

ट्रांसमिशन का भी मिलेगा फायदा
अगर नॉमिनी का भी डीमैट खाता है, तो नॉमिनी और निवेशक के बीच डिजिलॉकर के जरिए ट्रांसमिशन हो पाएगा।

कैसे करें डिजिलॉकर से डीमैट अकाउंट लिंक ?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको डिजिलॉकर डाउनलोड कर, आधार के जरिए लॉग-इन करना होगा।
स्टेप 2- इसके आपको यहां services and document repositories ऑप्शन पर जाना होगा।
स्टेप 3- फिर यहां अपने जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट डिटेल्स डिजिलॉकर में सबमिट करें।
स्टेप 4- इसके बाद अपने ब्रोकरेज ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 5- फिर आपको यहां Digilocker account for kyc लिंक करने का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
स्टेप 6- इसके बाद डिजिलॉकर पर जाकर, ब्रोकरेज ऐप को डॉक्यूमेंट का डायरेक्ट एक्सेस दें।
स्टेप 7- डॉक्यूमेंट शुरू होने के बाद ब्रोकरेज इसे वेरीफाई करेगा। जिसके बाद आपको एक एसएमएस भी प्राप्त होगा।
स्टेप 8- अंत में आपका डीमैट अकाउंट, डिजिलॉकर से लिंक हो गया है।

Related Articles

Back to top button