राजनीति

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर, 3 बार CM रहे पन्नीरसेल्वम DMK में हुए शामिल

तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सियासत में हलचल तेज हो गई है। एआईएडीएमके (AIADMK) के निष्कासित नेता और तीन बार के मुख्यमंत्री रहे ओ पन्नीरसेल्वम आज सत्ताधारी पार्टी डीएमके में शामिल हो गए हैं। पन्नीरसेल्वम ने पार्टी मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।

दरअसल, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके और एआईएडीएमके से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने शुक्रवार को डीएमके ज्वाइन कर लिया है।

बोदिनायक्कनूर से उम्मीदवार बना सकती है डीएमके
डीएमके उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए एक सीट दे सकती है। माना जा रहा है कि डीएमके उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पारंपरिक सीट बोदिनायक्कनूर से उम्मीदवार बना सकती है। जहां से उन्होंने 2021 में जीत दर्ज की।

हाल ही में समर्थक विधायकों ने दिया इस्तीफा
पन्नीरसेल्वम के समर्थक आर वैथिलिंगम और पॉल मनोज पांडियन ने हाल ही में अपने विधायक पदों से इस्तीफा दे दिया था और डीएमके में शामिल हो गए थे। पन्नीरसेल्वम के डीएमके में शामिल होने को एआईएडीएमके के भीतर अपनी पकड़ खोने के बाद राजनीतिक अस्तित्व बचाने और ईपीएस को कड़ी चुनौती देने के दांव के रूप में देखा जा रहा है।

तीन बार रह चुके हैं मुख्यमंत्री
पन्नीरसेल्वम तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पन्नीरसेल्वम को जयललिता के सबसे भरोसेमंद सलाहकार माना जाता रहा है। एआईएडीएमके में उनके और एडप्पादी के. पलानीस्वामी के बीच लंबे समय तक नेतृत्व को लेकर विवाद चला, जिसके बाद पार्टी से उन्हें निकाल दिया गया था।

पन्नीरसेल्वम के डीएमके में शामिल होने के बाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तमिलनाडु का वोट बैंक प्रभावित हो सकता है। क्योंकि, थेवर समुदाय में पन्नीरसेल्वम का समर्थन मजबूत माना जाता है।

Related Articles

Back to top button