महाराष्ट्रराज्य

तीन सौ करोड़ के बिटकॉइन के लिए किया अपहरण, पुलिसकर्मी समेत 8 गिरफ्तार

पुणे,पुणे जिले में, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने एक पुलिसकर्मी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्‍हें एक व्यक्ति का अपहरण करने और उससे 300 करोड़ के बिटकॉइन की उगाही करने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने साइबर क्राइम डिटेक्शन का प्रशिक्षण लिया था।

आरोपियों को शहर के एक व्‍यक्ति के बारे में जानकारी मिली थी जिसके पास बड़ी संख्या में बिटकॉइन है। आरोपियों ने पिछले महीने उस व्यक्ति का अपहरण कर लिया था। उन्होंने उससे आठ लाख रुपये की भी मांग की थी। जब आरोपियों को पता चला कि पुलिस उनकी तलाश में है, तो उन्होंने उस व्यक्ति को छोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ” इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” आगे की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया पुलिसकर्मी ही इस पूरी वारदात का मास्‍टर माइंड है। उसके साथ पुलिस ने अन्‍य सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर विनय सुंदरराव नाइक का 14 जनवरी को ताथवडे के एक होटल से अगवा कर फिरौती मांगने का आरोप है। इनके खिलाफ वाकड पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज करवायी गई है।

14 जनवरी की है ये घटना

पिछले माह 14 जनवरी को विनय नाइक का इन आठ आरोपितों ने अपहरण कर लिया था। उस समय विनय तथावड़े होटल में रह रहा था। नाइक के एक मित्र सैयन ने इस बारे में वाकड पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर दो टीम बनायी। सीसीटीवी फुटेज निकाली गई। इस बीच आरोपितों को पता चला कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वे नाइक को वाकड में छोड़कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद नाइक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसस बिटकॉइन और आठ लाख रुपये मांगे हैं। इसके बाद वाकड पुलिस आरोपियों का पता लगाते हुए मुंबई पहुंच गई और उन्‍हें पकड़ लिया। नाइक को अपहरण कर एक होटल में रखा गया था और आठ लाख रुपये मांगे गए थे।

Related Articles

Back to top button