तीसरे वनडे में कप्तान चलेंगे बड़ा दांव! प्लेइंग-11 में बदलाव तय, ‘मियां मैजिक’ की होगी वापसी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड A में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर 3-0 से सीरीज हथियाने पर होगी। दूसरी ओर मेहमान वेस्टइंडीज टीम आखिरी मैच में लाज बचाने उतरेगी।
क्लीन स्वीप पर नजर
भारतीय टीम ने पहला और दूसर वनडे 8-8 विकेट से जीता है। ऐसे में आखिरी वनडे में शुभमन गिल कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे वनडे से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ले सकते हैं। साथ ही नमन धीर भी चोटिल हैं। ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी की जगह बन सकती है। यशस्वी जायसवाल भी बेंच पर बैठे हैं। हालांकि, उनको अंतिम 11 में जगह मिलना मुश्किल लगता है।
टॉप ऑर्डर फॉर्म में
भारत की सलामी जोड़ी कमाल की फॉर्म में चल रही है। कप्तान शुभमन गिल ने पहले 2 मैच में 333 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और एक दोहर शतक भी लगाया। रोहित शर्मा ने भी पिछले मैच में शतक ठोका। ऐसे में इस ओपनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ की संभावना नजर नहीं आती है।
कोहली ने जड़ा था शतक
3 नंबर पर विराट कोहली नजर आएंगे। कोहली ने पहले मुकाबले में सेंचुरी जड़ी थी। हालांकि, पिछले मैच में वह 29 रन ही बना सके थे। 4 नंबर पर खेल रहे रुतुराज गायकवाड़ 13 और 31 रन बनाकर नाबाद रहे हैं। इससे आगे भारत को बैटिंग की जरूरत ही नहीं पड़ी है। लोअर ऑर्डर में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी भारत की बल्लेबाजी को मजबूत करेंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज।





