अध्यात्म

दीवाली 31 अक्टूबर को, तो गोवर्धन पूजा कब? जानें इस बार क्यों 6 दिन का होगा दीपोत्सव

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने में आने वाली अमावस्या पर दीवाली का पर्व मनाया जाता है, जो हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों से एक है। इस साल दीवाली पर्व की सही तारीख को लेकर काफी संशय की स्थिति बनी हुई है। पंचांग के अनुसार इस बार दीवाली का पर्व गुरुवार, 31 अक्टूबर के दिन मनाना अधिक उत्तम माना जा रहा है।

दीपोत्सव 6 दिन क्यों
इस साल दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ मंगलवार, 29 अक्टूबर से हो रही है। वहीं, भैया दूज रविवार 03 नवंबर को मनाया जाएगा। इस प्रकार दीपोत्सव 5 दिन का न होकर 6 दिनों तक चलने वाला है। जिसका कारण यह बताया जा रहा है कि कार्तिक अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर की दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं यह तिथि से 1 नवंबर शाम 06 बजकर 16 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में कार्तिक अमावस्या दो दिन यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर तक रहेगी। जिस कारण इस बार दीपोत्सव 06 दिनों तक मनाया जाएगा।

कब मनाया जाएगा गोवर्धन (Govardhan Puja Date)
इस बार गोवर्धन शनिवार, 02 अक्टूबर को मनाया जाएगा, क्योंकि कार्तिक अमावस्या 01 नवंबर तक रहने वाली है। वहीं गोवर्धन पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है। ऐसे में प्रतिपदा तिथि 01 नवम्बर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 02 नवम्बर 02 को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन का पर्व शनिवार, 02 अक्टूबर को मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है।

गोवर्धन पूजा मुहूर्त –
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – सुबह 06 बजकर 34 मिनट से सुबह 08 बजकर 46 मिनट तक
गोवर्धन पूजा सायाह्न काल मुहूर्त – दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से शाम 05 बजकर 35 मिनट तक

Related Articles

Back to top button