टेक्नोलॉजी

दुनिया में मेड इन इंडिया आइफोन की गूंज

एपल ने वैश्विक स्तर पर असेंबल किए गए कुल आइफोन का 14 प्रतिशत भारत में असेंबल किया है। इसके साथ ही वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारत की रैंकिंग में चार स्थानों की वृद्धि हुई है। बीते वित्त वर्ष में अमेरिका को मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रानिक्स निर्यात बढ़कर 5.7 अरब डॉलर रहा है जो 2022-23 में 2.2 अरब डॉलर का था।

आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एपल ने वैश्विक स्तर पर असेंबल किए गए कुल आइफोन का 14 प्रतिशत भारत में असेंबल किया है। इसके साथ ही वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारत की रैंकिंग में चार स्थानों की वृद्धि हुई है। बीते वित्त वर्ष में अमेरिका को मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रानिक्स निर्यात बढ़कर 5.7 अरब डॉलर रहा है जो 2022-23 में 2.2 अरब डॉलर था।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान एपल ने भारत में 14 अरब डॉलर के आइफोन असेंबल किए हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में भारत के इलेक्ट्रानिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र की वैश्विक बाजार हिस्सेदारी 3.7 प्रतिशत रही है। इस दौरान इस उद्योग का भारत की जीडीपी में चार प्रतिशत योगदान रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत में 8.22 लाख करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का उत्पादन हुआ और 1.9 लाख करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात किया गया।

Related Articles

Back to top button