मनोरंजन

दूसरी प्रेग्नेंसी के एलान के बाद सोनम कपूर ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट

सोनम कपूर इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए एलान किया था कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। आज उन्होंने एक बार फिर खूबसूरत ड्रेस में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी पोस्ट पर कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।

सोनम ने शेयर की तस्वीरें

सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने शानदार ड्रेस पहना है। अपने लुक को उन्होंने सनग्लास से पूरा किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा है ‘मां का जलवा शुरू हो गया है।’ सोनम की इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने लिखा है ‘खूबसूरत महिला आपको शुभकामनाएं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘बधाई। मां अच्छी लग रही है।’

सोनम ने किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान

इससे पहले 20 नवंबर को सोनम कपूर ने पिंक ड्रेस में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने इसके कैप्शन में ‘मां’ लिखा था। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, ईशा गुप्ता, खुशी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कई सितारों ने कमेंट किया था।

सोनम-आहूजा का रिश्ता

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई वर्षों तक डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की। अगस्त 2022 में दोनों ने बेटे वायु का स्वागत किया। अब सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

सोनम कपूर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो, सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनको आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। अगली बार वह फिल्म ‘बैटल फॉर बिटोरा’ का हिस्सा होंगी।

Related Articles

Back to top button