झारखंडराज्य

धनबाद मेयर चुनाव मतगणना: चंद्रशेखर अग्रवाल आगे, संजीव कुमार दे रहे कड़ी टक्कर

धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की जा रही है।

मेयर पद के लिए कुल 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले राउंड की गिनती में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने बढ़त बना ली है। दूसरे स्थान पर झरिया के पूर्व विधायक संजीव कुमार चल रहे हैं। वहीं संजीव कुमार अग्रवाल, प्रकाश कुमार और शमशेर आलम भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

23 फरवरी को हुए मतदान के बाद अब सभी की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button