राजस्थानराज्य

धाकड़ समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम भजनलाल का कांग्रेस पर हमला

रविवार को धाकड़ समाज के 32वें राष्ट्रीय महाकुंभ अधिवेशन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित मध्यप्रदेश के मंत्री भी शामिल हुए। अधिवेशन में देशभर से 40 हजार से अधिक समाजजन मौजूद रहे।

कोटा में रविवार को धाकड़ समाज का राष्ट्रीय महाकुंभ अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित मध्यप्रदेश के मंत्री भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पानी पहुंचाने के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार को संकल्पबद्ध बताया।

सीएम शर्मा ने पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कितने पेपर लीक हुए, यह सभी को पता है। गरीब मजदूर का बेटा कर्ज लेकर परीक्षा की तैयारी करता है, लेकिन पेपर लीक होने की खबर से उसकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। हमने पेपर लीक गिरोह पर सख्त कार्रवाई की है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था, जिसे हमारी सरकार खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि धाकड़ समाज अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने किसानों से कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए वैज्ञानिक खेती और तकनीकी नवाचार अपनाने का आह्वान किया। बिरला ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत हाड़ौती क्षेत्र से होनी चाहिए, जिससे राजस्थान के किसान देश को नई दिशा दे सकें।

Related Articles

Back to top button