Uncategorizedपंजाबराज्य

पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद जसपाल सिंह के परिवार को सौंपा 1 करोड़ का चेक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए होमगार्ड जवान जसपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए का बीमा सुरक्षा का चेक सौंपा।

जबकि पीड़ित परिवार को पहले ही एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कदम राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस धरती के सपूत द्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल सिंह के परिवार को दी गई वित्तीय सहायता राज्य सरकार की उन सैनिकों (सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस) और उनके परिवारों की देखभाल सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार द्वारा किया गया यह विनम्र प्रयास एक तरफ पीड़ित परिवार की मदद करेगा और दूसरी तरफ उनके भविष्य को सुरक्षित करेगा। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए इन बहादुर योद्धाओं के अद्वितीय योगदान को सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिवार की मदद का यह छोटा सा प्रयास है। सरकार परिवार की रक्षा के लिए सदैव खड़ी है। सीएम ने बताया कि शहीद जसपाल सिंह के बेटे को पहले ही पुलिस बल में सिपाही के रूप में भर्ती किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button