पंजाबराज्य

पंजाब में निहंग सिंह ने साथियों संग दिया वारदात को अंजाम!

लुधियाना में न्यू सतगुरु नगर इलाके से एक खबर सामने आई है जहां निहंग सिंह ने अपने साथियों संग मिल एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। सिर पर वार करने से वह खून से लथपथ नीचे पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी निहंग सिंह साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

वहीं पीड़ित व्यक्ति अर्जुन सिंह ने बताया कि उसने निहंग से 500 रुपए उधार लिए थे जो वह वापिस मांग रहा था और तंग परेशान कर रहा था। गत दिन जब वह काम से घर लौट रहा था उक्त निहंग सिंह ने उस पर हमला कर दिया। अपने साथियों के साथ उसने उस पर तलवार से वार किए। उसके चिल्लाने पर लोग इकट्ठा होते देख आरोपी निहंग सिंह साथियों के साथ भाग गया। पीड़ित ने कहा कि इस उक्त घटना की सूचना चौकी कंगनवाल की पुलिस को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button