पंजाबराज्य

पंजाब में बड़ा हादसा, आरसीएफ के कर्मचारी की हुई दर्दनाक मौत

कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी रोड पर आर.सी.एफ. के पास देर रात एक्टिवा और ट्रक की टक्कर में एक्टिवा सवार की मौत हो गई, जो आर.सी.एफ. का कर्मचारी था और अस्पताल से अपनी भाभी की खबर लेकर घर लौट रहा था। उसे आर.सी.एफ. सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रेल कोच फैक्टरी के कर्मचारी अमरीक सिंह (59 वर्ष) पुत्र चन्नण सिंह निवासी गांव सुखिया नंगल रात करीब 8 बजे आर.सी.एफ. अस्पताल में दाखिल अपनी भाभी का हालचाल पूछ कर अपनी एक्टिवा पर वापस घर जा रहा था तो गांव भुलाना के पास उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। लोगों ने उसे आर.सी.एफ. अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, थाना सदर की एस.एच.ओ. सोनमदीप कौर ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक और ट्रक चालक लखविंदर सिंह पुत्र लछमण सिंह को राऊंडअप कर लिया गया है और मामले की जांच भुलाणा चौकी प्रभारी ए.एस.आई. पूर्ण चंद कर रहे हैं। मृतक के भाई गुरबख्श सिंह के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button