Uncategorizedपंजाब

पंजाब में महिलाओं को सशक्त बनाने का अभियान, 1548 करोड़ रुपए की मुफ्त बस यात्रा

पंजाब में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं को अभी तक 1548 करोड़ रुपए की मुफ्त बस यात्रा सुविधा प्रदान की है। इस बात की जानकारी परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लड़ ने दी। परिवहन मंत्री ने बताया कि पिछले 28 महीनों में मान सरकार ने पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 1548.25 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तनकारी नीति ने 32.46 करोड़ यात्राओं की सुविधा प्रदान की है। जिससे पूरे पंजाब में महिलाओं के लिए कहीं भी आना जाना और समय पर अवसरों तक पहुंचना बहुत आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने महिलाओं की मुफ्त यात्रा को यकीनी बनाया है। सुरक्षित और मुफ्त यात्रा से पंजाब भर की महिलाओं को समर्थ बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मार्च 2022 से मार्च 2023 तक कुल 664.63 करोड़ रुपए खर्च कर महिलाओं को 14.29 करोड़ यात्राओं का लाभ दिया गया जबकि वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान 694.64 करोड़ रुपए के खर्च के साथ महिलाओं को 14.90 करोड़ यात्राओं की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान 15 जुलाई, 2024 तक 188.98 करोड़ रुपए के साथ महिलाओं को 3.27 करोड़ यात्राओं की सुविधा दी जा चुकी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह अहम योजना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सामाजिक कल्याण और लिंग समानता के प्रति बहुपक्षीय पहुंच का सबूत है। भुल्लर ने कहा कि महिलाओं के लिए आने-जाने की वित्तीय रुकावटों को दूर करते यह पहलकदमी उनको शिक्षा, रोज़गार, सेहत संभाल और अन्य ज़रूरी सुविधाओं तक आसान पहुंच प्रदान करने के लिए समर्थ बना रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मानना है कि सभी वर्गों का संपूर्ण विकास ही असली मायनों में विकास है। यह मुफ़्त यात्रा योजना महिलाओं को केवल आने-जाने की सुविधा देना ही नहीं, बल्कि पंजाब की प्रत्येक महिला के लिए आत्माभिमान, आज़ादी और विकास को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button