मध्यप्रदेशराज्य

पति जबरन बेटे को साथ ले जाना चाहता था, पत्नी ने किया मना तो पेट में घोपा चाकू

भोपाल, पति द्वारा शराब पीकर आए दिन मारपीट करने से परेशान होकर एक महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ मायके में आकर रहने लगी थी। मंगलवार दोपहर को ससुराल पहुंचा पति जबरन बेटे को अपने साथ ले जाने लगा। पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। इस हमले में पत्‍नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार सना पत्नी फैजान खान (25) का मायका नारियलखेड़ा स्थित शारदा नगर में है। उसकी शादी छह साल पहले ऐशबाग स्थित सोनिया गांधी कालोनी निवासी फैजान के साथ हुई थी। उनका एक पांच वर्ष का बेटा जैद भी है। शराब पीने का आदी फैजान शादी के कुछ दिनों बाद से ही पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था। पिछले कुछ समय से फैजान ने आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी थी। रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान होकर सना अपने बेटे को साथ लेकर मायके में रहने लगी थी। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे फैजान अपनी ससुराल शारदा नगर पहुंचा। वह बेटे को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो फैजान ने चाकू निकालकर पत्नी के पेट में घोंप दिया। फैजान ने चाकू से दूसरा वार भी किया, जो सना के हाथ में लगा। सनी की चीख सुनकर उसके भाई और भाभी दौड़े। उन्हें देखकर फैजान मौके से भाग निकला था। सना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button