उत्तराखंडराज्य

पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू पासवान आगे, निर्दलीय पर 3605 वोटों की बढ़त; पथराव

नगर निगम ऋषिकेश के मेयर पद पर पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर से 3605 वोटों से आगे थे। अंतिम छठवें राउंड की गिनती शेष है। ऋषिकेश सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। इस सीट पर पूरा प्रदेश की नजर है। यहां भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव, निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था।

लेकिन मतगणना के एक दो राउंड बाद मुकाबला भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी शंभू पासवान के बीच सिमट गया। हालांकि भाजपा शुरु से ही बढ़त बनाए हुई थी। लेकिन कुछ राउंड के बाद भाजपा की बढ़त धीरे-धीरे कम होने लगी। मामला संवेदनशील होते देख प्रशासन चौकन्ना हो गया। वहीं करीब 9 बजे डीएम सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह मतगणना स्थल पहुंचे।

यहां मतगणना स्थल का जायजा लेने के बाद डीएम और एसएसपी ने यहीं डेरा डाल दिया। कड़े मुकाबले में भाजपा के शंभू पासवान मतो से विजयी रहे। शंभू पासवान को मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर को मत व कांग्रेस प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव को मत मिले। यूकेडी के महेंद्र सिंह को मत मिले।

मतगणना में धांधली का आरोप, पथराव
मतगणना स्थल पर कुछ लोगों ने रात करीब 10 बजे मतणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विरोध में नारेबाजी भी शुरु कर दी। कुछ लोग बैरिकेटिंग तोड़ कर मतगणना स्थल पर घुसने का प्रयास करने लगे। जिस पर लाठियां फटकारी। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया। पुलिस ने किसी तरह इन लोगों को वहां से खदेड़ा।

सुबह से ही जुट गई थी समर्थकों की भीड़
आईडीपीएल स्थित मतगणना स्थल पर सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुट गई थी। शाम होते होते भीड़ और बढ़ गई। रात करीब 9 बजे डीएम व एसएपी यहां पहुंचे, मामला तनाव पूर्ण होते देख मतगणना स्थल के मुख्य मार्ग पर पीएसी ने मार्च किया। एसएसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पांचवें राउंड तक प्रत्याशियों की स्थिति
शंभू पासवान भाजपा – 20328
दीपक प्रताप जाटव कांग्रेस- 9078
दिनेश चंद्र मास्टर निर्दलीय- 16723
महेंद्र सिंह यूकेडी- 607
नोटा- 246

Related Articles

Back to top button