राज्यहरियाणा

पानीपत में 2 नाबालिग दोस्तों की बेरहमी से हत्या

हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जहां पानीपत शहर के नूरवाला में दो नाबालिग दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों की चाकूओं से गोद कर हत्या की गई। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही किसी से झगड़ा हुआ था। आरोपी पक्ष की तरफ से सरेआम हत्या करने की धमकी दी गई थी।

मंगलवार को दोनों को चाकूओं से गोद दिया। जल्दी-जल्दी में दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीमें पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार दोनों मृतक नाबालिग व बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों साथ ही रहते थे। मृतकों की उम्र भी लगभग 17 साल की ही थी। चाकू से वार के दौरान दोनों के दिल फट गए थे। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई। देखना यह होगा की पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार करती है।

Related Articles

Back to top button