महाराष्ट्रराज्य

पुणे में भारी बारिश के कारण गिरी दीवार, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में बुधवार को भारी बारिश के कारण एक दीवार गिर गई। दीवार के गिरने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में दो चार पहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

नेहरू नगर इलाके में हुई घटना

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पिंपरी चिंचवाड़ के नेहरू नगर इलाके में हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button