राजस्थानराज्य

 प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी की आहट, कई शहरों में पारा 30 डिग्री के पार

राजस्थान में तापमान बढ़ने के साथ सर्दी का असर अब कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जाएगी।

शुक्रवार को राज्य के छह शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आसमान साफ रहने से अधिकांश इलाकों में अच्छी धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली।

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जालोर क्षेत्र में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। इसके अलावा जोधपुर में 31, फलोदी में 31.4, जैसलमेर में 30.3, पाली में 30.1 और जालोर में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इन शहरों में पारा सामान्य से थोड़ा ऊपर रहा। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में भी दिन के समय तेज धूप रही। जयपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह-शाम की ठंड में कमी
प्रदेश के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर में 17.2, फलोदी में 17, जालोर में 15.3, सिरोही में 15.4, जोधपुर में 16.5, जैसलमेर में 15.6, उदयपुर में 16, चित्तौड़गढ़ में 15.4 और भीलवाड़ा में 15.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने से सुबह-शाम की ठंड भी और कम हो जाएगी।

20 फरवरी को प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अजमेर में अधिकतम 27.3 और न्यूनतम 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भीलवाड़ा में 26.2 और 15.3 डिग्री दर्ज हुआ। अलवर में 27.5 और 12, जयपुर में 28 और 14.8, पिलानी में 24.8 और 12.8, सीकर में 26.5 और 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कोटा में अधिकतम 27 और न्यूनतम 14.6, चित्तौड़गढ़ में 28.4 और 15.4, उदयपुर में 26.9 और 16 डिग्री दर्ज हुआ। बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम 33.4 और न्यूनतम 17.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जैसलमेर में 30.3 और 15.6, जोधपुर में 31 और 16.5, बीकानेर में 29.2 और 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।

चूरू में 28.4 और 13.8, गंगानगर में 27.8 और 13.9, बारां में 26.8 और 13.8, जालोर में 31.2 और 15.3, सिरोही में 25.2 और 15.4 डिग्री तापमान रहा। फतेहपुर में 29 और 11.4, करौली में 28 और 10.5, दौसा में 29.6 और 11, प्रतापगढ़ में 24.6 और 16.2, झुंझुनूं में 27.3 और 13.7 तथा पाली में 30.1 और 14.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button