पंजाबराज्य

फिरोजपुर ड्रोन हमले के घायलों को मिलने अस्पताल जाएंगे सीएम मान

भारत-पाक में सीजफायर होने की खबर से लोगों ने राहत की सांस ली है। इसी दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है कि सी.एम. मान फिरोजपुर ड्रोन हमले में घायल लोगों से आज मिलने जाएंगे। जी.एम.सी. में घायल लोगों का हाल-चाल जानेंगे। वहीं बता दे कि ड्रोन हमले में घायल लोगों का इलाज फरिश्ते योजना के तहत किया जा रहा है। सरकार उनका सारा खर्चा उठा रही है। उनका पूरा इलाज फ्री होगा।

भारत-पाक तनाव के बीच सी.एम. माने कैबिनेट बैठक बुलाई थी जिसमें ऐलान किया गया था कि युद्ध या आतंकी हमलों में घायल हर नागरिक की देखभाल सरकार करेगी। इस तनाव के बीच घायल लोगों को सर्वोत्म इलाज मिलेगा।

पंजाब सरकार मानवता और जिम्मेदारी के साथ हर एक नागरिक के साथ खड़ी है। सी.एम. मान ने कहा था कि हर नागरिक की सुरक्षा और इलाज उनकी जिम्मेदारी है। बता दें कि गत शाम अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि भारत-पाक के बीच सीजफायर होने वाला है। उनके इस दावे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button