राजनीतिराज्यहरियाणा

बहादुरगढ़ में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, ब्लॉक समिति के 9 पार्षदों ने थामा कांग्रेस का दामन

बहादुरगढ़ विधानसभा में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और भाजपा के विकेट लगातार गिर रहे हैं। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के बड़े नेता नीना राठी और सतपाल राठी ने भाजपा छोड़ी थी। वहीं आज भाजपा के नौ ब्लॉक समिति के पार्षदों और भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने भाजपा को अलविदा कह दिया। ब्लॉक समिति के नौ सदस्य और भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय ने राजेन्द्र जून की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम भी लिया।

राजेन्द्र जून लगातार पांचवी बार बहादुरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार है। तीन बार विधायक रह चुके हैं। राजेन्द्र जून की कार्यशैली के सब कायल भी हैं। राजेन्द्र जून ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए सभी पार्षदों और पदाधिकारियों का कांग्रेस में स्वागत किया और सबको कांधे पर बैठाकर रखने, पूरा सम्मान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसी के काम नहीं हुए। इसलिए सब लोग भाजपा से तंग आ गए हैं। इस बार हरियाणा में कांग्रेस की लहर और भूपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे।

जून ने कहा कि 25 सितम्बर को भाजपा के कई नगर पार्षद भी कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आज हर कोई भाजपा के कुशासन से तंग आया हुआ है और इस बार प्रदेश की सत्ता में बदलाव तय है। वहीं भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष विजय का कहना है कि भाजपा के पूर्व विधायक ने भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा का भरे मंच से अपमान किया और उन्होंने आज तक जांगड़ा समाज से माफी नहीं मांगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अब कार्यकर्ता का सम्मान नहीं रखा जा रहा, इसलिए उन्होंने भाजपा को छोड़कर राजेन्द्र जून के पक्ष में कांग्रेस ज्वॉइन की है।

Related Articles

Back to top button