राजनीति

बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ती ही जा रही

बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। अगले दो दिनों में राज्य में चार अहम दलों (JDU, RJD, हम और कांग्रेस) के विधायक दल की बैठकें होने वाली हैं। इस बीच लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को केवल मुख्यमंत्री कैसे बने रहें, इस बात की चिंता है। उन्हें बिहार के विकास से कोई लेना देना नहीं है। जबकि, चिराग मॉडल तो विकास का मॉडल है, बिहार की 32 लाख जनता ने हमारा समर्थन किया है। उनका (नितीश का) मॉडल क्या है, यह उन्हें बताना चाहिए। चिराग पासवान सोमवार को राजधानी पटना में अपने आवास पर मीडियकर्मियों से बात कर रहे थे। 

बता दें कि JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को आरसीपी सिंह पर हमला बोलते हुए कहा था कि सीएम नीतीश कुमार का कद छोटा करने के लिए वर्ष 2020 में साजिश रची गई थी, तब एक मॉडल तैयार किया गया था, जिसका नाम था चिराग पासवान। अब दूसरा चिराग मॉडल तैयार करने की साजिश थी। कुछ लोग JDU रूपी जहाज में छेद कर इसे डुबाना चाहते थे। हम आभारी हैं कि, सीएम नीतीश कुमार ने ऐसे लोगों को पहचान लिया। जहाज की मरम्मत करके उसे एकदम दुरस्त कर दिया गया है। अब कोई षड्यंत्र यहां चलने वाला नहीं है।

इसी पर पलटवार करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार खुद अपनी आंख का उपचार कराने दिल्ली जाते हैं। सारण में जहरीली शराब से मौत हो जाती है। आपके (नितीश के) शासन में एक दिन 10 हत्या होती है, लेकिन आपको बिहार में अपने सरकार की यह नाकामी नहीं दिखती। 

Related Articles

Back to top button