राज्य

बिहार सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई कई योजनाएं, जानिए….

8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। सूबे की आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। पहली बार सरकार बनने पर सीएम नीतीश ने बालिका साइकिल योजना की शुरुआत कर बेटियों के लिए न सिर्फ घर से स्कूल तक की दूरी तय करना आसान बनाया बल्कि उसे समाज की पुरातन सोच से पार जाकर अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए पंख दे दिये। ऐसे में हम आपको बताते है कि बिहार में महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं हैं जिनका आप लाभ उठा सकती हैं। 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

बिहार सरकार द्वारा लड़कियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि के तौर पर 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। आवेदक बिहार की निवासी और अविवाहित होनी चाहिए। इंटरमीडिएट पास करने वाली लड़कियों को 25 हजार और ग्रेजुएट करने वाली लड़कियों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

सामान्य और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना

इस योजना के तहत सिविल सेवा की तैयारी करने वाली लड़कियों को सरकार एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है।

बिहार के सरकारी कार्यालयों में महिला कर्मचारियों को 35 प्रतिशत आरक्षण

महिला पुलिस को माहवारी में दो दिनों की अतिरिक्त छुट्टी देने का प्रावधान सिर्फ बिहार में है।

महिला हिंसा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर: 181
साइबर फ्राड से बचने के लिए टॉल फ्री नंबर: 1930
महिला थाना का नंबर: 9471006592

Related Articles

Back to top button