राष्ट्रीय

बेंगलुरु में खौफनाक कत्ल: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर सूटकेस में छिपाया शव

अभी मेरठ के सौरभ-मुस्कान का मामला शांत नहीं हुआ था कि बेंगलुरु में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बेंगलुरु में महाराष्ट्र के एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल द्वारा अपनी पत्नी की उसके घर पर चाकू घोंपकर हत्या करने और शव को ट्रॉली बैग में भरकर ले जाने की भयावह घटना सामने आई है।

महिला के गर्दन और पेट में चाकू घोंपा गया
पीड़िता की पहचान 32 वर्षीय गौरी अनिल सांबेकर के रूप में हुई है, जो हुलीमावु पुलिस स्टेशन के डोड्डाकन्नममनहल्ली की रहने वाली थी। वहीं, आरोपी की पहचान 36 वर्षीय राकेश राजेंद्र खेडकर के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा है कि उसकी गर्दन और पेट में चाकू घोंपा गया था।

सास- ससुर को खुद बताई मर्डर की सच्चाई
पुलिस ने बताया कि आरोपी में खुद अपने सास- ससुर को यह जानकारी दी कि उनकी बेटी की उसने हत्या कर दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पूरे शव को मोड़कर ट्रॉली बैग में भर दिया गया था। अधिकारियों ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु ने कहा कि बेंगलुरु के डोड्डनेकुंडी गांव में अंबेडकर अपार्टमेंट के पास 32 वर्षीय महिला गुरी खेडेकर का शव मिला। वह राकेश राजेंद्र खेडेकर (36 वर्ष) की पत्नी थी। उसका शव एक सूटकेस में मिला। पति-पत्नी हुलीमावु पुलिस स्टेशन की सीमा में रह रहे थे। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

पति फरार, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वे महिला के पति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जो अभी लापता है। आगे पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) सारा फातिमा ने कहा कि यह जोड़ा महाराष्ट्र का रहने वाला था और एक साल पहले बेंगलुरु में शिफ्ट हुआ था। घर के मालिक ने सूटकेस में शव मिलने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला ने मास मीडिया में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी और आरोपी पति एक निजी फर्म में काम करता था। वह घर से ही काम कर रहा था। पीड़िता के माता-पिता पुलिस से संपर्क कर चुके हैं और पुलिस को अभी तक पति-पत्नी के बीच संबंधों की प्रकृति के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष को संदेश मिला है और अन्य चीजें जांच का विषय हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद उसका पति राकेश राजेंद्र खेडेकर शहर से भाग गया और बाद में उसे पुणे में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उसे पूछताछ के लिए बेंगलुरु वापस लाया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने अपराध करने के बाद पीड़िता के माता-पिता को फोन किया था। पीड़िता के माता-पिता ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया, जिसने कर्नाटक पुलिस को सूचित किया। डीसीपी फातिमा मौके पर पहुंचीं और जांच की निगरानी की। पुलिस को संदेह है कि आरोपी राकेश ने बुधवार (26 मार्च) की आधी रात को अपराध किया था।

Related Articles

Back to top button