उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

भाजपा अपने स्थापना दिवस से माइक्रो डोनेशन अभियान की करेगी शुरूआत….

भाजपा अपने स्थापना दिवस छह अप्रैल से माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसमें कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक दान लिया जाएगा। किसी से भी एक हजार रुपये से ज्यादा नहीं लिए जाएंगे। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।

भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या ने बताया कि 25 दिन चलने वाले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों को जोडऩे का आग्रह किया जा रहा है। सबसे अधिक लोगों को जोडऩे वाले कार्यकर्ताओं को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जाएगी। पार्टी का मानना है कि समाज का बड़ा वर्ग उससे प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़ा है लेकिन, उसकी विचारधारा एवं नीतियों का समर्थक है। ऐसे लोगों को इस अभियान के तहत पार्टी से जोड़ा जाएगा।

रविवार को इस संबंध में आइटी एवं सोशल मीडिया विभाग के अमित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को इसकी तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकर्ता कम से कम 10 व्यक्तियों से माइक्रो डोनेशन कराएंगे। प्रत्येक मंडल में 1500 कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के मुताबिक कार्यकर्ता इस अभियान के लिए छह अप्रैल से जुट जाएंगे।

Related Articles

Back to top button