अध्यात्म

भाद्रपद पूर्णिमा पर जरूर करें इन चीजों का दान

सनातन धर्म में पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। यह दिन हिंदुओं के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस शुभ दिन पर उपवास रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं और जीवन के सभी दुखों का अंत होता है। इस माह पूर्णिमा 17 सितंबर, 2024 को मनाई जाएगी, तो आइए इसकी (Bhadrapada Purnima 2024) सही तिथि के बारे में जानते हैं।

भाद्रपद पूर्णिमा पर जरूर करें ये दान (Bhadrapada Purnima 2024 Daan)
इस साल भाद्रपद की पूर्णिमा बेहद ही शुभ मानी जा रही है। इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जो लोग इस तिथि पर दान करते हैं, उन्हें दोगुना फल की प्राप्ति होती है। इस दिन अन्न का दान, कौड़ियों का दान, सफेद मिठाई का दान, वस्त्रों का दान, धन का दान, चांदी आदि का दान करना शुभ माना जाता है। इससे घर में बरकत आती है। साथ ही व्यक्ति के घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का जीवन भौतिक सुखों से भर जाता है।

स्नान और दान का समय (Bhadrapada Purnima 2024 Snan-Daan Timing)
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 17 सितंबर सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 18 सितंबर को सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर होगा। ऐसे में पूर्णिमा का व्रत 17 सितंबर को रखा जाएगा और स्नान-दान 18 सितंबर को किया जाएगा। बता दें, ब्रम्हे बेला से सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक स्नान और दान किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button