अध्यात्म

भानु सप्तमी पर जरूर करें इन चीजों का दान, मिलेगा अपार यश

भानु सप्तमी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। इस बार यह भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि यानी 25 अगस्त, 2024 को मनाई जा रही है। इस तिथि पर भगवान सूर्य की पूजा करने से जीवन की समस्त बाधाओं का नाश होता है। साथ ही भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त होती है।

वहीं, अगर इस दिन (Bhanu Saptami 2024) कुछ चीजों दान किया जाए, तो पिता के साथ बिगड़ते संबंधों में सुधार होता है और अपार यश की प्राप्ति होती है।

इस दिन बन रहे हैं ये शुभ योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 अगस्त को भानु सप्तमी के दिन रवि योग और त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। रवि योग सुबह 05 बजकर 56 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वहीं, त्रिपुष्कर योग सुबह 04 बजकर 45 मिनट से लेकर अगले दिन 26 अगस्त को भोर 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य किया जा सकता है।

भानु सप्तमी के दिन करें इन चीजों का दान
भानु सप्तमी (Bhanu Saptami August 2024) के दिन गुड़, चावल, गेहूं, तांबा, माणिक्य रत्न, लाल पुष्प, आदि चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर इन चीजों का दान किया जाए, आर्थिक तंगी से निजात मिलता है। साथ ही व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन गंगा स्नान भी बहुत अच्छा माना जाता है।

Related Articles

Back to top button