कारोबार

भारत-पाक विवाद से हुआ पाकिस्तान शेयर बाजार का बुरा हाल

पहलगाम टेटर अटैक के बाद भारत के साथ युद्ध की आशंका भर से ही पाकिस्तान का शेयर बाजार बिखरने लगा है। खबर लिखते समय, दोपहर 1.22 बजे कराची स्टॉक एक्सचेंज का केएसई 100 इंडेक्स 2640 अंक गिर चुका है। अभी ये 112232 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं भारतीय शेयर बाजार में भी मामूली बढ़त देखी जा रही है।

दोपहर 1:24 बजे बीएसई सेंसेक्स लगभग 30 अंक चढ़कर 80,312 पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई निफ्टी लगभग 1 अंक चढ़कर 24,337 पर कारोबार कर रहा है। जो सपाट कारोबार की ओर इशारा कर रहा है।

एक हफ्ते में कितना गिरा पाकिस्तान शेयर बाजार

22 अप्रैल को हुए हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद और ज्यादा बढ़ा दिया है। जिसका असर शेयर बाजार में भी दिखना शुरू हो चुका है। अगर हम पिछले हफ्ते यानी 23 अप्रैल से अब तक (30 अप्रैल) देखें तो पाकिस्तान स्टॉक मार्केट में अभी लिखते समय दोपहर 1:31 बजे 47 फीसदी टूटे हैं।

वहीं भारत शेयर बाजार में पिछले हफ्ते से लेकर अब तक मिला-जुला कारोबार देखने को मिला है। किसी दिन शेयर बाजार में 1000 अंक से ज्यादा गिरावट आई। कभी शेयर बाजार में अच्छी खरीदारी होती रही।

भारतीय शेयर बाजार में आगे कितना हो सकता है असर?

Anandrathi की रिपोर्ट की माने तो भारत और पाकिस्तान के बीच पहले हुए 4 विवादों में भारतीय शेयर बाजार पर इतना असर नहीं हुआ है।

इन 4 विवादों में कारगिल वार, संसद पर हमला, उरी हमला और पुलवामा हमला शामिल हैं। इन सभी विवादों में से सबसे ज्यादा शेयर बाजार को नुकसान संसद पर हमला होते वक्त हुआ है।

कारगिल युद्ध

कारगिल युद्ध  3 मई 1999 में हुआ था। इसे भारत और पाकिस्तान के बीच हुए विवाद में सबसे बड़ा माना जाता है। इस दौरान दोनों ही देशों के कई लोगों की जान गई। ये युद्ध 26 जुलाई 1999 को खत्म हुआ था। इस बीच शेयर बाजार में महज 0.8 फीसदी की गिरावट आई थी।

संसद पर हुआ आतंकी हमला

साल 2001 में भारत के संसद पर आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले ने लोगों के बीच गुस्सा काफी बड़ा दिया था। दिसंबर 2001 से अक्टूबर 2002 तक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया। इस दौरान शेयर बाजार में 13.9 फीसदी की गिरावट आई है।

उरी हमला

साल 2016 में उरी हमला हुआ था। जिसके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया गया। इस समय भी शेयर बाजार में 2.1 फीसदी की गिरावट आई है।

पुलवामा हमला

14 फरवरी 2019 को पुलवामा पर आतंकी हमला किया गया था। जिसके खिलाफ भी एक सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था। ये हमला लगभग 1 महीने तक रहा। इस दौरान शेयर बाजार में 1.8 फीसदी की गिरावट आई है।

Related Articles

Back to top button