मध्यप्रदेशराज्य
भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे CM मोहन यादव, शिव बारात को किया रवाना

महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का विधिवत अभिषेक और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां से भव्य शिव बारात को रवाना किया और निर्धारित मार्ग से भक्तों के साथ शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, भाजपा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।




