महाराष्ट्र की राजनीति के ‘धुरंधर’ बने देवेंद्र, मुंबई में छाए सीएम फडणवीस के पोस्टर

देश के सबसे बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनावी नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति का परिदृश्य पूरी तरह बदल दिया है। मुंबई में बीजेपी ने 227 में से 89 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई।
बीजेपी नगर निकाय में पार्टी के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने का जश्न मना रही है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर बन गए हैं। चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद, शनिवार को मुंबई के कई हिस्सों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘धुरंधर देवेंद्र’ बताते हुए पोस्टर लगाए गए।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने इस पोस्टर को मुंबई में लगवाया है। तजिंदर सिंह तिवाना खुद भी इन नगर निगम चुनावों में कॉर्पोरेटर चुने गए हैं। फडणवीस के नेतृत्व की तारीफ करने वाले बड़े-बड़े होर्डिंग्स पूरे शहर में दिखाई दिए, यह पोस्टर भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी खेमे में जश्न के माहौल को दिखा रहे हैं।
बीजेपी का वोट शेयर
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और BMC द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, BJP ने 89 सीटें जीतीं और 11,79,273 वोट हासिल किए, यह कुल डाले गए वोटों का 21.58 प्रतिशत है। सभी जीतने वाले उम्मीदवारों में, BJP का वोट शेयर 45.22 प्रतिशत रहा, जिससे यह नगर निकाय में सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
इसके गठबंधन सहयोगी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 2,73,326 वोटों के साथ 29 सीटें हासिल कीं, शिवसेना का कुल वोट शेयर का 5.00 प्रतिशत है। साथ मिलकर, BJP-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन BMC में सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरा।
शिवसेना (UBT) को 65 सीटें
वहीं, MNS के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही शिवसेना (UBT) ने 65 सीटें जीतीं। UBT के नेतृत्व वाली शिवसेना को 7,17,736 वोट मिले, यह कुल डाले गए वोटों का 13.13 प्रतिशत है। MNS ने गठबंधन के खाते में 6 सीटें जोड़ीं, जिसमें 74,946 वोट और 1.37 प्रतिशत वोट शेयर मिला। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 24 सीटें हासिल कीं, जिसमें 2,42,646 वोट मिले, जो कुल वोट शेयर का 4.44 प्रतिशत है।
अन्य पार्टियों में, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने 68,072 वोटों के साथ 8 सीटें जीतीं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 3 सीटें मिलीं, समाजवादी पार्टी ने 2 सीटें जीतीं, और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 1 सीट जीती।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के जीतने वाले उम्मीदवारों को 26,07,612 वोट मिले। यह कुल डाले गए वोटों का 47.72 प्रतिशत है। चुनाव में कुल 54,64,412 वोट डाले गए, जबकि 11,677 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना। गठबंधन ने BMC चुनावों के अंतिम परिणाम को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाई।



