महाराष्ट्र: भिवंडी कारखाने में भीषण आग लगी…

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भीषण आग लग गई। भिवंडी में एक रंगाई फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मुंबई में ₹12000 करोड़ की ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार
मुंबई में ₹12000 करोड़ की ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। मीरा भायंदर पुलिस ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस बड़ी कार्रवाई के दौरान 12,000 करोड़ रुपये की ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। 32,000 लीटर कच्ची ड्रग्स जब्त कर 12 लोगों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
BMC वार्ड परिसीमन पर 10 सितंबर से सुनवाई
महाराष्ट्र की बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) आगामी चुनावों से पहले परिसीमन (वार्ड पुनर्निर्धारण) करा रही है। वार्ड पुनर्निर्धारण पर बीएमसी को अब तक 488 आपत्तियां और सुझाव प्राप्त हुए हैं। अंतिम तिथि 4 सितंबर दोपहर 3 बजे तक तय थी। इन पर सुनवाई 10 से 12 सितंबर को सुबह 11 से शाम 5:30 बजे तक होगी। शहरी विकास विभाग ने 22 अगस्त को 227 वार्डों की प्रारूप सीमा अधिसूचना जारी की थी। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने बीएमसी मुख्यालय में चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर मतदान केंद्रों की सुविधाएं बेहतर करने और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
अज्ञात हमलावरों ने पुणे में किशोर को गोली मारी, तलाश में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र के पुणे में डीसीपी निखिल पिंगले ने एक आपराधिक वारदात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नानापेट इलाके में स्थानीय लड़के आयुष गणेश कुमकर को उसके घर के बेसमेंट में दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उसे ससून अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज़ोन वन के अलग-अलग थानों की छह क्राइम ब्रांच टीमें सहित कई और दल मामले की जांच कर रहे हैं। अज्ञात हमलावरों के बारे में कुछ जानकारी जुटाई है। पुलिस सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।