उत्तरप्रदेशराज्य

मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा 38 ट्रेनों का संचालन

होली विशेष ट्रेनों में बुकिंग तेज होने के साथ ही अब नियमित गाड़ियों पर दबाव कम होने लगा है। नियमित गाड़ियों में वेटिंग स्थिर होने लगी है। इधर, निरस्त चल रहीं 38 नियमित ट्रेनों का भी मार्च के पहले सप्ताह संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

रेलवे बरेली होते हुए अब तक 48 से ज्यादा होली विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। 25 से 28 फरवरी के बीच ज्यादातर विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। होली के कारण फरवरी के अंतिम और मार्च के दूसरे सप्ताह नियमित ट्रेनें पहले से ही फुल थीं। हालांकि बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार, बंगाल, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू आदि राज्यों के विभिन्न स्टेशनों तक जाने-आने वाली तमाम ट्रेनों में चार से छह मार्च तक सीटें खाली हैं। अन्य दिनों में वेटिंग है।

बरेली होते हुए सामान्य दिनों में औसतन 102 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 28 फरवरी तक 38 गाड़ियां निरस्त हैं। मार्च के पहले सप्ताह विशेष ट्रेनों को मिलाकर बरेली होते हुए लंबी दूरी की 150 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होगा। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

दिल्ली-सीतामढ़ी के बीच दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन
दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में लगातार दबाव के बीच रेलवे सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच 27 फरवरी और छह मार्च के लिए विशेष गाड़ी सीतामढ़ी से रात 11:55 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 5:58 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button