अन्तर्राष्ट्रीय

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच भारत-चीन के ऑटो सेक्टर पर संकट

ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल का संघर्ष आठ दिनों से चल रहा है। लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनावों के बीच एशियाई देशों के ऑटो मार्केट लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।

एशियाई ऑटोमेकर्स के लिए मिडिल ईस्ट एक बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है, लेकिन इस तनाव के बीच एशिया से मिडिल ईस्ट में गाड़ियों के शिपमेंट में रुकावट आ गई है।

भारत-चीन के ऑटो एक्सपोर्ट को खतरा
चीन, भारत, दक्षिण कोरिया और जापान के ऑटोमेकर्स होर्मुज स्ट्रेट के जरिए मिडिल ईस्ट में अरबों डॉलर की कारें एक्सपोर्ट करते हैं और ईरान के हमलों के डर से इस रास्ते की शिपिंग रुक गई है।

भारत और चीन दोनों ही हर साल मिडिल ईस्ट के देशों को बिलियन डॉलर्स की कार एक्सपोर्ट करते हैं। लेकिन इस तनाव के बीच खाड़ी देशों में शिपिंग रुक गई है।

भारत ने 2025 में किया कितना ऑटो एक्सपोर्ट?
कमर्शियली उपलब्ध कस्टम डाटा के मुताबिक, भारत ने 2025 में 8.8 बिलियन डॉलर की कारें एक्सपोर्ट कीं, जिनमें से 25 फीसद कारें मिडिल ईस्ट में खासकर सऊदी अरब को एक्सपोर्ट की गईं।

भारत के लिए हुंडई मोटर सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करने वाली कार कंपनी है। हुंडई ने 2025 में भारत से 1.8 बिलियन डॉलर का ग्लोबल शिपमेंट किया, जिसका आधा हिस्सा गल्फ रीजन के देशों में गया।

डाटा के मुताबिक, टोयोटा के पास भी काफी बड़ा एक्सपोजर है। टोयोटा ने पिछले साल 2025 में 470 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया, जो कि भारत से हुए कुल एक्सपोर्ट के दो-तिहाई के करीब था। इसमें से 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा का एक्सपोर्ट मिडिल ईस्ट में किया गया।

डाटा के मुताबिक, मारुति सुजुकी वैल्यू के हिसाब से अपने एक्सपोर्ट का 15% से भी कम गल्फ रीजन को भेजती है। 2025 में इसके कुल 3.2 बिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट में से, 457 मिलियन डॉलर की कारें मिडिल ईस्ट में भेजी गईं।

चीन को भी भारी नुकसान
चीन में बनी गाड़ियों के लिए मिडिल ईस्ट दूसरा सबसे बड़ा विदेशी मार्केट है। चीन पैसेंजर कार एसोसिएशन के अनुसार, 2025 में चीनी ऑटोमेकर्स ने विदेशों में भेजी गई 8.32 मिलियन कारों में से, 1.39 मिलियन कारें सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों में भेजीं।

गैसगू ऑटोमोटिव रिसर्च इंस्टीट्यूट के डाटा के मुताबिक, किआ, हुंडई मोटर और टोयोटा मोटर के चीन के ज्वाइंट वेंचर भी मिडिल ईस्ट में टॉप 10 कार एक्सपोर्टर में शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button