उत्तरप्रदेशराज्य
मिशन-2027 पर मायावती की नजर, लखनऊ में बुलाई बैठक

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी संगठनात्मक और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मायावती आज लखनऊ स्थित BSP कार्यालय में समीक्षा बैठक कर रही है, जिसमें प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया है। राजनीतिक हलकों में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। यह बैठक पार्टी की भविष्य की चुनावी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण है. मायावती नए दिशा-निर्देश भी जारी कर सकती हैं।





