राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अशोक गहलोत ने नटवर सिंह के निधन पर जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर रविवार को दुख व्यक्त किया। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व विदेश मंत्री और पद्म भूषण से सम्मानित कुं. नटवर सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ओम शांति!” वहीं, गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।”

Related Articles

Back to top button