उत्तराखंडराज्य

यमुनोत्री धाम: वेस्ट बंगाल की महिला श्रद्धालु की जानकीचट्टी में मौत

वेस्ट बंगाल की एक महिला श्रद्धालु की आज तड़के मौत हो गई। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अब तक कुल 29 मौत हुई है।

चारधाम यात्रा पर आई वेस्ट बंगाल की एक महिला श्रद्धालु की यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सुबह तड़के मौत हो गई। धाम की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 29 हो चुकी है।

वेस्ट बंगाल निवासी 65 वर्षीय श्यामली हल्दर अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आई थी। इस दौरान उनकी यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सुबह तड़के तबीयत बिगड़ी, जिन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि महिला श्रद्धालु की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अब तक कुल 29 मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button